Viral Recipe

धुएँ से महकता स्वाद: पनीर अंगारा रेसिपी ।।रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर अंगारा घर पर बनाएँ ।। स्मोकी फ्लेवर के साथ मसालेदार पनीर अंगारा।। घर पर बनाएँ पनीर अंगारा – एक शाही सब्ज़ी

 स्वादिष्ट पनीर अंगारा रेसिपी — एक मसालेदार, स्मोकी ग्रेवी वाली डिश जो खासतौर पर रेस्टोरेंट स्टाइल में बनती है:

 पनीर अंगारा रेसिपी

सामग्री:

पनीर और ग्रेवी के लिए:

पनीर – 200 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)

तेल – 2 चम्मच 

मक्खन – 1 चम्मच 

जीरा – 1/2 चम्मच 

तेज पत्ता – 1

प्याज – 4( पेस्ट)

अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच 

टमाटर – 2 (प्यूरी बना लें)

काजू – 8-10 (पानी में भीगा हुआ और पेस्ट बना लें)

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच 

धनिया पाउडर – 1 चम्मच 

हल्दी – 1/4 चम्मच 

गरम मसाला – 1/2 चम्मच 

कसूरी मेथी – 1 चम्मच (क्रश की हुई)

नमक – स्वाद अनुसार

क्रीम – 2 चम्मच ( अगर आपके पास क्रीम नहीं है तो आप फ्रेश मलाई भी डाल सकते है ) 

अंगारा (धुएँ का फ्लेवर देने के लिए):

कोयला – 1 छोटा टुकड़ा

देसी घी या बटर – 1 चम्मच 

छोटा स्टील कटोरा या फॉयल का कप


बनाने की विधि:



. एक पैन में तेल और मक्खन गरम करें।

 जीरा और तेजपत्ता डालें।

. प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।


अदरक-लहसुन पेस्ट डालें, 1-2 मिनट भूनें।

अब टमाटर प्यूरी और काजू पेस्ट डालें। मसाले डालें – हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर। जब तेल अलग होने लगे तब समझें मसाला तैयार है।

 अब पनीर क्यूब्स डालें और अच्छे से मिलाएं। 2-3 मिनट पकाएं। (आप चाहे तो पनीर फ्राई भी कर सकते है चाहे तो कच्चा ही डाल दे ) 

 नमक, कसूरी मेथी और क्रीम डालें। थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी की कंसिस्टेंसी सेट करें।



अंगारा फ्लेवर (धुआं)

 एक छोटा कोयला गैस पर सीधा जलाएं जब तक वह लाल न हो जाए।


 ग्रेवी के बीच में एक छोटी कटोरी या फॉयल का कप रखें, उसमें जला हुआ कोयला रखें।


उस पर देसी घी या बटर डालें और तुरंत पैन को ढक्कन से कवर करें।


 3-4 मिनट बाद ढक्कन हटाएं और कोयला निकाल दें।




 परोसने का तरीका:

पनीर अंगारा को हरे धनिए से सजाएं और नान, बटर रोटी या जीरा राइस के साथ गरमागरम परोसें।


No comments