Viral Recipe

"दम आलू रेसिपी: रेस्टोरेंट-स्टाइल स्वाद अब घर पर "घर पर बनाएं स्वादिष्ट और आसान दम आलू ।दम आलू रेसिपी – पारंपरिक स्वाद, नया अंदाज़. "छोटे आलू, बड़ा स्वाद: दम आलू की परफेक्ट रेसिपी।।

 स्वादिष्ट दम आलू रेसिपी 

 दम आलू रेसिपी (उत्तर भारतीय स्टाइल )

 सामग्री:

छोटे आलू – 500 ग्राम (उबले और छिले हुए) आलू अगर कच्चे लेंगे तो सब्जी का स्वाद दोगुना हो जाएगा ।।

दही – 1 कप (फेंटा हुआ) दही बिल्कुल खट्टा न हो फ्रेश दही चाहिए ) 

टमाटर – 2 (पेस्ट बनाया हुआ)

प्याज – 2 (  पेस्ट)

अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच 

हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी)

तेल – 3-4 चम्मच 

क्रीम  – 2 चम्मच 


मसाले:

हल्दी – ½ चम्मच 

लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच 

धनिया पाउडर – 1 चम्मच 

गरम मसाला – ½ चम्मच 

जीरा – ½ चम्मच 

नमक – स्वाद अनुसार

कसूरी मेथी – 1 चम्मच (क्रश की हुई)


- बनाने की विधि:


. उबले हुए छोटे आलू को हल्का सा छेद लें (कांटे से चुभोकर) ताकि मसाले अंदर तक जाएं।

 एक कड़ाही में तेल गरम करें और आलुओं को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें। अलग निकालकर रख लें।

 उसी तेल में जीरा डालें। फिर प्याज डालकर भूनें जब तक वो सुनहरी न हो जाए।

अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और कच्ची महक जाने तक भूनें।

 फिर टमाटर पेस्ट डालें और जब तेल अलग होने लगे तब मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक) डालें।


फेंटा हुआ दही धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।


मसाले को अच्छी तरह पकाएं, जब तक तेल ऊपर न आ जाए।

 अब तले हुए आलू डालें और मसाले में अच्छी तरह मिलाएं।

. थोड़ा पानी डालें (ग्रेवी जितनी गाढ़ी चाहिए उस हिसाब से) और धीमी आंच पर ढककर 10-15 मिनट तक दम पर पकाएं।


. अंत में गरम मसाला, कसूरी मेथी और क्रीम डालें, मिलाएं।
और तैयार है एक दम गरमा गरम दम आलू की बेहतरी सब्जी 
इस सब्जी को चाहे आप खाए चाहे तो मेहमानों को खिलाए ।।।
नोट : 
गरमागरम दम आलू को बटर नान, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ परोसें।





No comments