Viral Recipe

घर पर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल मोमोज और तीखी लाल चटनी। स्टीमी मोमोज की आसान रेसिपी: हर बाइट में स्वाद!

 स्वादिष्ट मोमोज और तीखी लाल चटनी की रेसिपी


 वेज मोमोज की रेसिपी

सामग्री:

मैदा – 1 कप

नमक – स्वाद अनुसार

तेल – 1 छोटा चम्मच (मैदे में मिलाने के लिए)

पानी – गूंथने के लिए


स्टफिंग के लिए:

बंदगोभी (कद्दूकस की हुई) – 1 कप

गाजर (कद्दूकस की हुई) – 1/2 कप

प्याज – 1 बारीक कटा हुआ

लहसुन – 2-3 कली (कटी हुई)

अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच

काली मिर्च – 1/4 छोटा चम्मच

नमक – स्वाद अनुसार

तेल – 1 छोटा चम्मच


बनाने की विधि:

स्टफिंग तैयार करें:

 कड़ाही में तेल गरम करें, लहसुन और अदरक डालें।


 फिर प्याज डालकर हल्का भूनें।

अब गाजर और बंदगोभी डालें और 2-3 मिनट भूनें।

 फिर सोया सॉस, नमक और काली मिर्च डालें।

 सब्ज़ियों को ज़्यादा पकाएँ नहीं, थोड़ा क्रंची रखें।

 मिश्रण को ठंडा होने दें।


. मैदे में थोड़ा नमक और तेल मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें।

 छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर पतली गोल पूरियाँ बेलें।


. हर पूड़ी में 1 चम्मच स्टफिंग रखें और किनारे से मोड़कर बंद करें (आधा चाँद या गोल मोमोज बना सकते हैं)।


 मोमोज स्टिमर में रखें और 10–15 मिनट तक स्टीम करें (या इडली स्टैंड का उपयोग करें)।


 जब मोमोज पारदर्शी और पके लगें, तो निकाल लें।




 लाल तीखी चटनी (मोमोज वाली)

सामग्री:

सूखी लाल मिर्च – 6-8 (गरम पानी में भिगोई हुई)

टमाटर – 2 मध्यम (उबाले हुए या भुने हुए)

लहसुन – 5-6 कली

अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा

नमक – स्वाद अनुसार

सिरका या नींबू रस – 1 छोटा चम्मच

चीनी – 1/2 छोटा चम्मच ( आप चाहे तो डाल सकते है नहीं न डाले )  

पानी – आवश्यकतानुसार



. सभी सामग्री को मिक्सी में डालें और बारीक पीस लें। जरूरत अनुसार थोड़ा पानी डाल सकते हैं।


. एक कड़ाही में चटनी को 2-3 मिनट पका सकते हैं ताकि उसका स्वाद और अच्छा आए।


 स्वाद अनुसार नमक और खटास को एडजस्ट करें।

नोट : 

 गरमा गरम मोमोज को तीखी लाल चटनी के साथ परोसें।



No comments