Viral Recipe

पंजाबी स्वाद का जादू: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल दाल मखनी। दाल मखनी की आसान रेसिपी: अब हर रात बने खास।।

Daal Makhani Recipe (दाल मखनी रेसिपी)

सामग्री:

मुख्य दाल के लिए:

साबुत उड़द दाल (काली दाल) – 1 कप

राजमा – 1/4 कप

पानी – 4-5 कप (उबालने के लिए)

नमक – स्वादानुसार

हल्दी – 1/2 चम्मच

अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच

तड़के के लिए:

मक्खन – 2 बड़े चम्मच

तेल – 1 बड़ा चम्मच

जीरा – 1/2 चम्मच

प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1 मध्यम

टमाटर (बारीक कटे या प्यूरी) – 2 मध्यम

अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच

हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच

धनिया पाउडर – 1 चम्मच

गरम मसाला – 1/2 चम्मच

कसूरी मेथी – 1 चम्मच (हथेलियों में मसलकर)

ताज़ा क्रीम – 3 बड़े चम्मच

हरा धनिया – श्रद्धानुसार 

विधि:


उड़द दाल और राजमा को 8-10 घंटे या रातभर भिगोकर रखें।


भिगोई हुई दाल और राजमा को धोकर प्रेशर कुकर में डालें।

उसमें 4-5 कप पानी, नमक, हल्दी और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।

6-7 सीटी आने तक मध्यम आंच पर पकाएं।

धीमी आंच पर और 10 मिनट पकने दें ताकि दाल अच्छी तरह मैश हो जाए।

एक कढ़ाई में मक्खन और थोड़ा तेल गरम करें।

जीरा डालें, फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें, खुशबू आने तक भूनें।

अब टमाटर या टमाटर प्यूरी डालें और मसाले – लाल मिर्च, धनिया पाउडर, और गरम मसाला डालें।

जब तेल अलग हो जाए, तो कसूरी मेथी डालें।



उबली हुई दाल को तैयार मसाले में डालें।

अच्छी तरह मिलाकर 15-20 मिनट धीमी आंच पर पकने दें।

ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी डालें।

अंत में क्रीम डालें और मिला लें।

नोट : 

ऊपर से थोड़ा मक्खन और हरा धनिया डालें।

दाल मखनी को नान, रोटी या बासमती चावल के साथ गरमागरम परोसें।




No comments