गुजरात की स्ट्रीट फूड का चटपटा स्वाद घर पर ।घर पर बनाएं लाजवाब मसालेदार दबेली – आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी।दबेली का असली स्वाद – इमली, सेव और मसालों के संग
दबेली (Dabeli) की स्वादिष्ट और आसान रेसिपी:
सामग्री :
दबेली मसाला:
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
सौंफ – 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च – 2-3
काली मिर्च – 5-6
दालचीनी – 1 टुकड़ा
लौंग – 2-3
हींग – एक चुटकी
खटाई पाउडर (अमचूर) – चम्मच
(या तैयार दबेली मसाला – 2 चम्मच )
आलू की फिलिंग:
उबले हुए आलू – 3-4 (मध्यम आकार के, मैश किए हुए)
तेल – 2 चम्मच
तैयार दबेली मसाला – 2 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
इमली की चटनी – 2 चम्मच
पानी – ¼ कप
टॉपिंग के लिए:
अनार के दाने – 2 चम्मच
भुनी मूंगफली – 2 चम्मच
सेव – ½ कप
बारीक कटे प्याज़ – ½ कप
हरी चटनी – स्वाद अनुसार
मीठी इमली की चटनी – स्वाद अनुसार
ब्रेड:
पाव या बन
मक्खन – सेंकने के लिए
बनाने की विधि:
एक पैन में जीरा, सौंफ, सूखी मिर्च, धनिया, काली मिर्च, लौंग और दालचीनी को हल्का भूनें।
ठंडा करके मिक्सी में पीस लें। अंत में अमचूर और हींग मिलाएं। (आप बाजार से तैयार दबेली मसाला भी ले सकते हैं।
कढ़ाही में तेल गरम करें, उसमें दबेली मसाला डालें और थोड़ा भूनें।
उसमें इमली की चटनी और थोड़ा पानी मिलाएं।
फिर मैश किए आलू डालें, नमक मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।
. 2-3 मिनट पकाएं। गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें।
पाव को बीच में से काटें (पूरा नहीं अलग करना है)।
अंदर थोड़ा मक्खन लगाकर हल्का सेंक लें।
. हर पाव में 2-3 चम्मच आलू की फिलिंग भरें।
ऊपर से प्याज, मूंगफली, अनार, सेव, हरी और मीठी चटनी डालें।
4. सर्विंग:
दबेली को हल्का प्रेस करके गर्मागर्म परोसें, चाहें तो और चटनी या मिर्ची के साथ।
No comments