Viral Recipe

"दही आलू: घर की रसोई से एक खट्टा-चटपटा स्वाद "झटपट बनने वाली दही आलू रेसिपी – स्वाद और सादगी का संगम"

दही आलू (Dahi Aalu) रेसिपी 

दही आलू रेसिपी


 सामग्री:

उबले हुए आलू – 4 मध्यम आकार के (छीलकर कटे हुए)

दही – 1 कप (फेंटा हुआ ) अगर दही न हो तो छाछ भी ले सकते है 

तेल – 2 चम्मच 

जीरा – 1/2 चम्मच 

हींग – 1 चुटकी

अदरक – 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)

हल्दी – 1/2 चम्मच 

धनिया पाउडर – 1 चम्मच 

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच 

गरम मसाला – 1/4 चम्मच 

नमक – स्वादानुसार

हरा धनिया – श्रद्धानुसार 
 बनाने की विधि:

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो हींग डालें।

अब अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें। फिर हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें और हल्का सा पानी डालकर मसाले को 1 मिनट भूनें

अब उबले हुए और कटे हुए आलू डालें। अच्छी तरह मसाले के साथ मिलाएं। 2–3 मिनट तक भूनें।


फेंटा हुआ दही या छाछ  धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।


ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी डालें। अब नमक और गरम मसाला डालें। मीडियम आँच पर 5–7 मिनट पकने दें जब तक ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए।

हरा धनिया डालकर मिला दें।



 परोसने का सुझाव:

दही आलू को पूरी, पराठा, या जीरा राइस के साथ गरमा गरम परोसें।

No comments