Viral Recipe

गिलकी की सब्जी बनाने का सबसे आसान तरीका ।तोरी रेसिपी, तुरई की सब्जी कैसे बनाते है

 भरवां तुरई (Bharwa Tori) की स्वादिष्ट और आसान रेसिपी 

भरवां तुरई (Bharwa Tori) की रेसिपी

सामग्री:

  • तुरई (तोरई) – 5-6 (मध्यम आकार की)
  • तेल – 2-3 चम्मच 
  • राई (सरसों के दाने) – ½ चम्मच 
  • हींग – 1 चुटकी

मसाले भरने के लिए:

  • सौंफ पाउडर – 1 चम्मच 
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर – ½ चम्मच 
  • अमचूर पाउडर – 1 चम्मच 
  • गरम मसाला – ½ चम्मच 
  • नमक – स्वाद अनुसार

बनाने की विधि:

तुरई को छील लें और दोनों किनारों से काट लें।

  • अब तुरई को बीच में चाकू से चीरा लगाएं, लेकिन पूरा न काटें (जैसे जेब बना दी हो मसाला भरने के लिए)।
  • एक बाउल में सारे सूखे मसाले (धनिया, सौंफ, हल्दी, मिर्च, अमचूर, गरम मसाला, नमक) अच्छी तरह मिला लें।
  • हर तुरई की चीरे वाली जगह में तैयार मसाला भरें। मसाले को अच्छे से दबा दें ताकि वह बाहर न निकले।
  • कढ़ाई में तेल गरम करें।
  • राई डालें, चटकने पर हींग डालें
  • अब धीरे-धीरे मसाले भरी तुरई को कढ़ाई में रखें।
  • धीमी आँच पर ढककर पकाएँ। बीच-बीच में पलटते रहें ताकि सब तरफ से तुरई पक जाए और मसाला जलने न पाए।
  • लगभग 15-20 मिनट में तुरई नरम और सुनहरी हो जाती है।
  • और तैयार है आपकी बेहद की स्वादिष्ट और कम टाइम में बनने वाली सबसे बेहतरीन सब्जी 
  • जिसे एक बार बनायेंगे बार बार खायेंगे ।

परोसने का तरीका:

भरवां तुरई को गर्म-गर्म रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ परोसें।

नोट :

अगर आप इसमें प्याज़ या लहसुन भी डालना चाहें, तो भरने वाले मसाले में बारीक कटा प्याज़ भूनकर मिला सकते हैं।


No comments