Viral Recipe

"मसालेदार कटहल की सब्ज़ी की रेसिपी – स्वाद में नॉनवेज जैसी, पूरी तरह वेज!" "कटहल की सब्ज़ी कैसे बनाएं – एकदम ढाबा स्टाइल में: कटहल की मसालेदार रेसिपी जो सबको पसंद आए" "कटहल की लाजवाब सब्ज़ी – घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा

Katahal (कटहल) की रेसिपी – मसालेदार कटहल की सब्ज़ी

कटहल को वेज मीट भी कहा जाता है क्योंकि इसका स्वाद और टेक्सचर नॉनवेज जैसा होता है। यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो मसालेदार सब्ज़ी पसंद करते हैं।

 सामग्री:

कटहल – 500 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)

नमक – 1/2 छोटा चम्मच

पानी – उबालने के लिए

तेल – 4 बड़े चम्मच
लौंग _ 3,4 
इलायची _  अगर बड़ी इलायची है तो 1 ले और अगर छोटी है तो 3,4 ले सकते है 

तेज पत्ता – 1

जीरा – 1 छोटा चम्मच

हींग – 1 चुटकी

प्याज़ – 3,4 प्याज का पेस्ट 

अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच

टमाटर – 2 बारीक कटे हुए

हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच (स्वाद अनुसार)

धनिया पाउडर – 2 छोटे चम्मच

गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच

नमक – स्वाद अनुसार

हरा धनिया – सजाने के लिए

 बनाने की विधि:

कटहल को छीलकर और छोटे टुकड़ों में काटें। हाथों में और चाकू में अच्छे से  तेल लगाएं ताकि चिपकापन न लगे।

एक प्रेशर कुकर में कटहल, थोड़ा नमक और पानी डालकर 1 सीटी आने तक उबालें।

पानी निकाल दें और कटहल को एक तरफ रख दें।


एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। और कटहल डाले ।कटहल को जब तक फ्राई करे जब तक कि सुनहरा न हो जाए ।

जैसे हो कटहल अच्छे से फ्राई हो जाए तो उसअलग निकल ले ।
अब उसी कढ़ाई में अगर तेल कम है तो थोड़ा तेल और डाले और फिर  उसमें तेज पत्ता, जीरा और हींग डालें।

अब प्याज का पेस्ट  डालें और सुनहरा होने तक भूनें।

फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक भूनें।

हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाले को अच्छी तरह भूनें जब तक तेल न छूटने लगे।


फ्राई किया  हुआ कटहल डालें और मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं। और फिर इसमें आवश्यकता अनुसार पानी डाले और 15 से 20 मिनट तक पकाए 
 बीच-बीच में चलाते रहें।

आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिलाएँ।
तैयार है आपकी गरमा गरम कटहल की ग्रेवी वाली मसालेदार सब्जी ।
नोट :
गरमा गरम कटहल की मसालेदार सब्जी को रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ परोसें।


No comments