Viral Recipe

"पर्फेक्ट फूले हुए भटूरे बनाने की सीक्रेट रेसिपी "घर पर बनाएं होटल जैसे खमीर वाले भटूरे – आसान स्टेप बाय स्टेप गाइड"भटूरा रेसिपी: दही और सूजी से मुलायम और कुरकुरे भटूरे"छोले भटूरे का असली स्वाद – झटपट और स्वादिष्ट भटूरा रेसिपी" भटूरा बनाना हुआ अब आसान – बिना यीस्ट के फूले भटूरे"

 भटूरा (Bhatura) की रेसिपी 


भटूरा रेसिपी (Bhatura Recipe)

समय:
तैयारी में समय: 10 मिनट
फर्मेंट होने का समय: 3-4 घंटे


सामग्री (Ingredients):

मैदा – 2 कप

सूजी (रवा) – 2 बड़े चम्मच

दही – ½ कप

बेकिंग सोडा – ¼ छोटा चम्मच

चीनी – 1 छोटा चम्मच

नमक – स्वादानुसार

तेल – 2 बड़े चम्मच (आटा गूंथने के लिए) + तलने के लिए

पानी – आवश्यकता अनुसार

 दूध – 2-3 बड़े चम्मच ( दूध डालने से आपके भटूरे बहुत ही सॉफ्ट बनेंगे)

विधि : 


एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी, नमक, बेकिंग सोडा और चीनी मिलाएं।

अब इसमें दही और 2 बड़े चम्मच तेल डालें।

थोड़ा-थोड़ा पानी या दूध डालते हुए नरम और चिकना आटा गूंथ लें।

आटे को 5-7 मिनट तक अच्छे से मसलें ताकि वह मुलायम हो जाए।


आटे को ढककर किसी गरम जगह पर 3-4 घंटे के लिए रख दें। आटा फूल जाएगा।


फर्मेंट हुआ आटा लें और छोटी-छोटी लोइयां बना लें।

हर लोई को बेलन से गोल या अंडाकार भटूरे के आकार में बेल लें (थोड़ा मोटा रखें)।


कढ़ाई में तेल गरम करें।

तेल गरम हो जाने पर एक-एक करके भटूरे डालें और सुनहरा होने तक तलें।

दोनों ओर से फुलाकर तल लें और फिर टिशू पेपर पर निकालें।

परोसने का तरीका:

गरमागरम भटूरे छोले (Chole), अचार, प्याज और दही के साथ परोसें।


 

No comments