Viral Recipe

"नरम-गर्म कोफ्ता करी: स्वाद का शाही सफर ।घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी कोफ्ता करी"।हर बाइट में जायका: कोफ्ता करी की रेसिपी। मुलायम कोफ्तों का जादू – एक परफेक्ट करी रेसिपी"

 मलाई कोफ्ता करी रेसिपी ( malai kofta curry recipe)


- मलाई कोफ्ता करी रेसिपी

 कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री:

पनीर – 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)

उबले हुए आलू – 2 मध्यम (मैश किए हुए)

कॉर्नफ्लोर – 2 चम्मच 

काजू – 2 चम्मच (बारीक कटे हुए)

किशमिश – 1 चम्मच 

हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)

नमक – स्वादानुसार

तेल – तलने के लिए


 करी (ग्रेवी) के लिए सामग्री:

प्याज – 2 मध्यम (बारीक कटे हुए या पेस्ट)

टमाटर – 2 बड़े ( पेस्ट हुए)

काजू – 10-12 (पेस्ट के लिए, 10 मिनट पानी में भिगोकर पीस लें)

अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच 

ताजी मलाई (या क्रीम) – 4 चम्मच

हल्दी – 1/2 चम्मच 

लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच 

धनिया पाउडर – 1 चम्मच 

गरम मसाला – 1/2चम्मच 

नमक – स्वादानुसार

तेल – 2 बड़े चम्मच 

हरा धनिया – सजाने के लिए
बनाने की विधि:

कोफ्ते बनाने की विधि:

पनीर, उबले आलू, कॉर्नफ्लोर, नमक और हरी मिर्च मिलाकर नरम आटा जैसा मिश्रण बना लें।

थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर बीच में थोड़ा काजू-किशमिश भरें और गोले (बॉल्स) बना लें।

इन कोफ्तों को गर्म तेल में धीमी आँच पर सुनहरा तल लें। टिशू पेपर पर निकालें।



करी बनाने की विधि:
 कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें प्याज डालकर सुनहरा भूनें।


अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और भूनें।

 फिर टमाटर की प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर) डालकर मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल न छूटने लगे।

अब काजू का पेस्ट डालें और 2 मिनट पकाएं।


. फिर थोड़ा पानी डालें (ग्रेवी जितनी गाढ़ी चाहिए), नमक डालें और उबाल आने दें।

 अब मलाई (या क्रीम) डालें और 2 मिनट और पकाएं। गरम मसाला डालें।

 गैस बंद करें और कोफ्ते डालें

परोसना : 

गरमागरम मलाई कोफ्ता को बटर नान, रोटी या जीरा राइस के साथ परोसें। ऊपर से हरा धनिया और थोड़ी सी मलाई से सजाए 


No comments