Viral Recipe

"कटहल बिरयानी ट्राय की पहली बार | नॉनवेज को दी टक्कर!"जब कटहल बना बिरयानी का हीरो | स्वाद का धमाका! कटहल बिरयानी की अनोखी रेसिपी | आप भी रह जाओगे हैरान!"

कठल (कटहल) बिरयानी की रेसिपी
 स्वादिष्ट और शाकाहारी बिरयानी 

सामग्री:

कटहल मैरिनेशन के लिए:

कटहल (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ) – 500 ग्राम

दही – 1/2 कप

अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच 

लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच 

हल्दी – 1/2 चम्मच 

गरम मसाला – 1/2 चम्मच 

नमक – स्वाद अनुसार

तेल – 2 चम्मच 


चावल के लिए:

बासमती चावल – 2 कप

पानी – 5 कप

तेज पत्ता – 2

बड़ी इलायची – 2

दालचीनी – 1 टुकड़ा

लौंग – 4

नमक – स्वाद अनुसार


बिरयानी मसाला के लिए:

प्याज – 2 (बारीक कटा हुआ)

टमाटर – 2 (कद्दूकस किया हुआ या बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च – 2

पुदीना पत्ते – 1/2 कप

धनिया पत्ते – 1/2 कप

बिरयानी मसाला – 1 चम्मच 

दही – 1/4 कप

केसर दूध – 2 चम्मच (वैकल्पिक)

घी या तेल – 3-4 चम्मच 

तले हुए प्याज – 1/2 कप (गार्निश के लिए)

बनाने की विधि:


कटहल को उबालकर नरम कर लें (ना ज्यादा गलाएं, ना कच्चा छोड़ें)।


. एक बाउल में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाकर मैरिनेट बना लें।

उसमें उबला हुआ कटहल डालें और कम से कम 30 मिनट के लिए रख दें।


 पानी को उबालें, उसमें खड़े मसाले और नमक डालें।


चावल को 90% तक पकाएं और छान लें।


 एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें।


 उसमें प्याज भूनें जब तक वह सुनहरा हो जाए।


टमाटर, हरी मिर्च, बिरयानी मसाला डालकर भूनें।


मैरिनेट किया हुआ कटहल डालें और अच्छी तरह पकाएं।


दही, पुदीना और धनिया पत्ते डालकर 5 मिनट और पकाएं।




1. एक भारी तले वाले बर्तन में पहले एक परत कटहल की लगाएं।


2. फिर ऊपर से आधे चावल डालें।


3. फिर बाकी की कटहल ग्रेवी, फिर बचा हुआ चावल।


4. ऊपर से केसर दूध और तले हुए प्याज डालें।


5. ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 15-20 मिनट “दम” पर पकाएं।

 परोसने का तरीका:

गर्मागर्म कठल बिरयानी को रायता, सलाद और पापड़ के साथ परोसें



No comments