Viral Recipe

"प्याज़ के तड़के के साथ पनीर का कमाल – पनीर दो प्याज़ा रेसिपी "हर बाइट में जायका: पनीर दो प्याज़ा की परफेक्ट रेसिपी" "लंच और डिनर के लिए खास – पनीर दो प्याज़ा"

 Paneer Do Pyaaza रेसिपी 


पनीर दो प्याज़ा रेसिपी

 सामग्री:

पनीर – 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)

प्याज़ – 4 (2 बारीक कटे हुए, 2 मोटे स्लाइस में कटे हुए)

टमाटर – 2 (प्यूरी बना लें)

हरी मिर्च – 2 (लंबाई में कटी हुई)

अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच 

दही – 2 चम्मच (फेंटा हुआ)

तेल – 3 चम्मच 

हरा धनिया – सजाने के लिए

मसाले:

हल्दी पाउडर – ½ चम्मच 

लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच 

धनिया पाउडर – 1½ चम्मच 

गरम मसाला – ½ चम्मच 

जीरा – ½ चम्मच 

नमक – स्वाद अनुसार



बनाने की विधी

 एक कड़ाही में तेल गर्म करें, उसमें जीरा डालें।

 पहले बारीक कटे प्याज़ डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें।

 अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और 1-2 मिनट भूनें जब तक कच्ची खुशबू न चली जाआए 

 टमाटर की प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक) डालें। मसाला तेल छोड़ने तक भूनें।

अब फेंटा हुआ दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।


 मोटे स्लाइस वाले प्याज़ और हरी मिर्च डालें। 2-3 मिनट पकाएं ताकि प्याज़ थोड़ा नरम हो जाए लेकिन क्रंची बना रहे।

 अब पनीर के टुकड़े डालें और धीरे से मिलाएं ताकि पनीर टूटे नहीं। ढककर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।

 अंत में गरम मसाला और कटे हुए हरे धनिए से सजाएं।

परोसने का तरीका:

पनीर दो प्याज़ा को रोटी, पराठा, नान या जीरा राइस के साथ गर्मागर्म परोसें।।।


No comments