Viral Recipe

"मिक्स दाल तड़का रेसिपी: घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल स्वाद ।स्वाद और सेहत से भरपूर मिक्स दाल तड़का बनाने की आसान विधि"



मिक्स डाल सामग्री :

मूंग दाल (धुली हुई) – ¼ कप

मसूर दाल (धुली हुई) – ¼ कप

तुअर दाल (धुली हुई ) _ 1/4

चना दाल – ¼ कप

उरद दाल (धुली हुई) – ¼ कप

पानी – 3 से 4 कप

हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

नमक – स्वादानुसार

टमाटर – 2 (बारीक कटे हुए)

अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच

हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)

प्याज – 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)

ज़ीरा – 1 छोटी चम्मच

साबुत लाल मिर्च – 2

देसी घी या तेल – 2-3 बड़े चम्मच



 बनाने की विधि:


सभी दालों को अच्छे से धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें।

कुकर या भगोने में भीगी हुई दालें, पानी, हल्दी, नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 20-25 मिनट तक पकाएं जब तक दालें पूरी तरह गल न जाएं


एक पैन में घी या तेल गरम करें।

उसमें ज़ीरा, साबुत लाल मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।

अब उसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डालकर तब तक भूनें जब तक टमाटर गल जाएं और मसाला तेल छोड़ने लगे।



तैयार तड़का उबली हुई दाल में डालें और अच्छे से मिला लें।

ज़रूरत हो तो थोड़ा और पानी डालकर एक उबाल आने दें।



ऊपर से हरा धनिया डालें।

गरमा गरम दाल को चावल या रोटी के साथ परोसे

नोट : 

स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ा मक्खन या नींबू का रस भी डाल सकते हैं।

अगर आप चाहें तो इसमें कश्मीरी लाल मिर्च या कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं।



No comments