Viral Recipe

राजस्थानी स्वाद: पारंपरिक गट्टे की सब्ज़ी रेसिपी ।घर पर बनाएं शाही गट्टे की सब्ज़ी – राजस्थानी अंदाज़ में।।

 राजस्थानी गट्टे की सब्ज़ी : 

सामग्री (Ingredients):

गट्टे के लिए:

  • बेसन (चना दालका बेसन ) – 1 कप
  • सौंफ – 1/2 छोटा चम्मच
  • अजवाइन – 1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच (मिश्रण में) + उबालने के लिए पानी

ग्रेवी के लिए:

  • दही – 1 कप (फेंटा हुआ)
  • बेसन – 1 छोटा चम्मच
  • तेल – 2-3 बड़े चम्मच
  • जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
  • हींग – 1 चुटकी
  • हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच 
  • प्याज बारीक कटा हुआ 
  • टमाटर पेस्ट  
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – सजाने के लिए 
  • बनाने की विधि 

गट्टे बनाने की विधि

एक बर्तन में बेसन लें, उसमें सौंफ, अजवाइन, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और 1 बड़ा चम्मच तेल डालें।

थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंद लें।

आटे को छोटे-छोटे रोल्स (लंबे गट्टे) में बना लें।

पानी उबालें और उसमें ये गट्टे डालकर 8-10 मिनट तक उबालें।

जब गट्टे ऊपर तैरने लगें तो निकाल लें और ठंडा करके टुकड़ों में काट लें।

ग्रेवी बनाने की विधि:

एक कढ़ाही में तेल गरम करें, उसमें जीरा और हींग डालें।

जीरा चटकने के बाद प्याज डाले , प्याज पकने बाद बाद टमाटर पेस्ट डाले और अच्छ तरह से पक ले 

अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च डालें और कुछ सेकंड भूनें।

फेंटा हुआ दही और थोड़ा बेसन मिलाकर डालें, लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।

4-5 मिनट तक ग्रेवी को धीमी आंच पर पकाएं जब तक वह तेल न छोड़ने लगे।

अब इसमें कटे हुए गट्टे डालें और 5-7 मिनट तक पकाएं

नमक स्वादानुसार डालें और मिलाएं।


सर्व करने का तरीका:

  • ऊपर से हरा धनिया छिड़कें।
  • गरमा गरम गट्टे की सब्जी को रोटी, पराठा या बाजरे की रोटी के साथ परोसे ।।।

No comments