"घर पर बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल पनीर टिक्का – आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी ।पनीर टिक्का रेसिपी – तंदूरी स्वाद अब आपके किचन में!"
स्वादिष्ट Paneer Tikka की रेसिपी, जो आप तंदूर, ओवन या तवा पर भी बना सकते हैं:
पनीर टिक्का रेसिपी
सामग्री :
मेरिनेशन के लिए:
पनीर – 250 ग्राम (क्यूब्स में काटा हुआ)
दही – 1/2 कप (गाढ़ा) दही खट्टा न हो
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच (हाथ से मसलकर)
नमक – स्वादानुसार
सरसों का तेल – 1 बड़ा चम्मच
सब्जियाँ:
शिमला मिर्च – 1 (क्यूब्स में)
प्याज – 1 (क्यूब्स में)
टमाटर – 1 (बीज निकालकर क्यूब्स में)
- बनाने की विधि:
एक बड़े बाउल में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, नींबू रस, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला, चाट मसाला, कसूरी मेथी, नमक और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब इसमें पनीर क्यूब्स, शिमला मिर्च, प्याज और टमाटर डालें। धीरे-धीरे मिलाएं ताकि मसाला टूटे नहीं।
इसे 30 मिनट से 1 घंटे तक मैरीनेट होने दें (अगर समय हो तो फ्रिज में 2 घंटे रखें तो स्वाद और बढ़ेगा)।
तवे पर:
थोड़ा सा तेल गर्म करें और मेरिनेटेड पनीर व सब्जियाँ धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक दोनों तरफ से सेकें जब तक सुनहरा रंग आ जाए।
ओवन में:
180°C पर प्रीहीट करें और स्क्युअर में पनीर और सब्जियाँ लगाकर 15–20 मिनट तक बेक करें। बीच में एक बार पलट दें।
एयर फ्रायर में:
180°C पर 12–15 मिनट तक फ्राई करें।
और तैयार है आपका गरमा गरम पनीर टिक्का मसाला ।।।।।
परोसने का तरीका:
पनीर टिक्का को हरी धनिया-पुदीना चटनी और नींबू के टुकड़ों के साथ गरमागरम परोसें।
No comments