Viral Recipe

"कुलचा-छोले: उत्तर भारत की थाली का राजा "घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल कुलचा छोले – आसान रेसिपी के साथ पंजाबी स्वाद का तड़का – कुलचा रेसिपी।।।।

स्वादिष्ट और आसान कुलचा की रेसिपी 

कुलचा रेसिपी

 सामग्री:

आटा गूंधने के लिए:

  • मैदा – 2 कप
  • दही – ½ कप
  • बेकिंग पाउडर – ½ चम्मच
  • बेकिंग सोडा – ¼ चम्मच
  • चीनी – 1 चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • तेल – 1 चम्मच
  • गुनगुना पानी – ज़रूरत अनुसार

टॉपिंग के लिए:

  • हरा धनिया – बारीक कटा
  • कलौंजी (निगेला सीड्स) – 1 चम्मच
  • बटर या घी – लगाने केए लिए 

 बनाने की विधि:

  • एक बड़े बर्तन में मैदा, दही, चीनी, नमक, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएँ।
  • थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंध लें।
  • ऊपर से थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को ढककर 2 घंटे के लिए रखें।
  • आटे से मध्यम आकार की लोई लें। और हल्के हाथ से बेल ले 
  • ऊपर से कलौंजी और हरा धनिया लगाकर बेलन से हल्का दबाएँ
  • तवा अच्छी तरह गरम करें।
  • कुलचे को तवे पर डालें। एक साइड सिक जाए तो पलट दें। दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
  • ऊपर से बटर या घी लगाएँ।

 नोट : 

  • कुलचा को छोले, रायता, या अचार के साथ परोसें।
  • स्टफिंग में पनीर, प्याज़, या चीज़ भी डाल सकते है 

No comments