Viral Recipe

आलू टमाटर की सब्जी, आलू टमाटर रेसिपी , (Home made aalu tamatar sabji in hindi )

आलू टमाटर की सब्जी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
 • आलू    _   5 आलू ( मीडियम साइज उबला हुआ )
• टमाटर   3/4  (मीडियम साइज) बारीक कटा हुआ 
•  प्याज  _ 1  (बारीक कटा हुआ)
• लहसुन _  4/5 कली 
•  हरी मिर्च  _  3/4 बारीक कटा हुआ 
• ऑयल   _  2 बड़े  चम्मच 
•हल्दी पाउडर   _  आधा चम्मच 
•धनिया पाउडर _  एक चम्मच 
•लाल मिर्च पाउडर _  एक चम्मच ( बाकी आप मिर्च कम या ज्यादा कर सकते है )
• कश्मीरी लाल मिर्च _ 1 चम्मच ( सब्जी का कलर अच्छा आयेगा ) 
•जीरा  _  1 छोटा चम्मच 
•हींग  _ 1 चुटकी 
• गरम मसाला  _  एक चुटकी 
 •नमक    _   स्वादानुसार 
• हरा धनिया  _   श्रद्धानुसार 
•  पानी   _ आधा लीटर के लगभग 

बनाने की विधि: 
 
 सबसे पहले आलू को उबाल ले जब तक आलू उबले

 तब तक आप सब्जियां काट से  और जैसे ही आलू

 उबाल जाए तो आलू छिल ले 

अब  कढ़ाई ले उसमें ऑयल डाले और ऑयल गरम होने

 पर  जीरा डाले और फिर हींग डाले और हरी मिर्च और 

टमाटर डाल और थोड़ा सा नमक डाले ताकि टमाटर 

 अच्छे से पक जाए 

टमाटर पकने के  बाद सारे मसाले डाल दें हल्दी पाउडर,

 धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाले और थोड़ा 

आधा कप के लगभग पानी डाले और जैसे ही मसाले भी

 अच्छी तरह से पक जाए तो आलू को हाथों से मैश कर 

के डाले और फिर पानी डाल दे 

अब इसे कम से कम 10 से 15 मिनट पकने दे 

और जैसे हो सब्जी पक जाए  तो गरम मसाला डाले 

और लास्ट में हरा  धनिया  डालकर गैस को बंद कर दें 

तैयार है आपकी गरमा गरम आलू टमाटर की सब्जी 
आप इस सब्जी को रोटी , पराठा, पूड़ी , अथवा चावल के साथ सर्व करें।

नोट : अगर आपके टमाटर खट्टे नहीं है और आपको खट्टा पसंद है तो आप इसमें लास्ट में 1 चुटकी आमचूर पाउडर डाल सकते है 









No comments