साबूदाना खिचड़ी रेसिपी (Sabudana Khichdi Recipe in hindi )
आज हम बनायेंगे साबूदाना की खिचड़ी कुछ अपने अंदाज में
सबसे पहले साबूदाना की खिचड़ी बनाने में जो भी सामग्री लगेगी पहले वो देख लेते है
सामग्री
• साबूदाना _ 1 कटोरी साबूदाना
• मूंगफली _ 1/4 मूंगफली
• आलू _ 2 मीडियम साइज
• टमाटर _ 2/3 कद्दूकस किया हुआ
• हरी मिर्च _ 3/4
• जीरा _ 1 चम्मच
• सेंधानमक _ स्वादानुसार
• हरी धनिया पत्ती _ श्रद्धानुसार
• ऑयल या घी 2 बड़े चम्मच
साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि:
अब आगे आइए जानते है कि इसे बनाना कैसे है !
सबसे पहले साबूदाना को कम से के 1 घंटे के लिए भिगो देना है
1 घंटे बाद आप देखेंगे कि साबूदाना अच्छे से फूल जाएगा
फिर आलू को पतला पतला काट ले और हरी मिर्च भी
बारीक काट ले , फिर टमाटर को कद्दूकस कर ले
अब एक कढ़ाई ले उसमें ऑयल या घी डाले ( अच्छा
अगर आप खिचड़ी देशी घी से बनाएंगे तो खिचड़ी का
स्वाद दोगुना हो जाएगा )
जब ऑयल अच्छे से गरम हो जाए तो इसमें मूंगफली
डाले और मूंगफली को धीमी आंच में फ्राई करे जब
मूंगफली अच्छे से फ्राई हो जाए तो उसे अगल कटोरी में
निकाल ले (आप चाहे तो मूंगफली का दरदरा पाउडर
भी बना सकते है और चाहे तो खड़ी मूंगफली भी डाल
सकते है )
अब उसी तेल में जीरा डाले जीरा जैसे ही चटक जाए तो
कटी हुई हरी मिर्च डाले ,और फिर टमाटर प्युरी डाले
और थोड़ा नमक डाले
जैसे ही टमाटर पक जाए तो कटे हुए आलू डाले
( आप चाहे तो आलू उबाल कर भी ले सकते है
पर कच्चे आलू का टेस्ट ज्यादा अच्छा आता है )
जैसे ही आलू पक जाए तो भीगे हुए साबूदाना डाले
और फिर धीमी आंच पर 3/4 मिनट तक तल ले
और आवश्यकता के अनुसार नमक डाले याद रहे हमने
टमाटर में भी थोड़ा नमक डाला है
और फिर ऊपर से धनिया पत्ती गार्निश करे
और इस तरह से तैयार है आपकी गरमा गरम साबूदाना
खिचड़ी
• नोट :
(आप चाहे तो इसे व्रत में भी खा सकते है
और अगर आपको पसंद हो तो लास्ट में नींबू का रस भी डाल सकते है )
No comments