Viral Recipe

मसाला मैगी रेसिपी, मसाला मैगी कैसे बनाते ,2 मिनट में बनने वाली मसाला मैगी रेसिपी

मसाला मैगी रेसिपी

सामग्री:

  • मैगी नूडल्स – 2 पैकेट
  • पानी – 2 कप
  • तेल – 1 बड़ा चम्मच
  • प्याज़  _ 1 प्याज माध्यम साइज (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर _ 2 (बारीक कटा हुआ) 
  • शिमला मिर्च – ( शिमला मिर्च आप अपनी इच्छा से कम या ज्यादा कर सकते है )
  • हरी मिर्च _ 2 हरी मिर्च 
  • हल्दी – हल्दी पाउडर ¼ 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • मैगी मसाला (जो पैकेट में आता है) – 2 पैकेट
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया – श्रद्धानुसार 

विधि :

   एक कढ़ाई में तेल गर्म करें

उसमें प्याज़ डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें

अब उसमें टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक भूनें

फिर हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं

अब 2 कप पानी डालें और उबाल आने दें।

जब पानी उबलने लगे तो उसमें मैगी नूडल्स और मैगी मसाला डालें।

मध्यम आंच पर 2-3 मिनट पकाएं जब तक पानी सूख जाए और नूडल्स मुलायम हो जाएं

ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा गरम परोसें।

नोट : अगर आपको पसंद है तो आप इसमें चीज भी डाल सकते है ।।


No comments