व्हाइट चीज़ सॉस पास्ता, सबसे आसान तरीके से बनने वाला व्हाइट चीज़ सॉस पास्ता
व्हाइट चीज़ सॉस पास्ता
सामग्री:
- पास्ता – 2 कप (उबला हुआ)
- मक्खन – 2 बड़े चम्मच
- मैदा – 1 बड़ा चम्मच
- दूध – 2 कप
- चीज़ (चेडर + मोज़रेला) – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च – ½ छोटा चम्मच
- लहसुन – 1 छोटा चम्मच (पेस्ट)
- ऑरिगेनो या मिक्स हर्ब्स – ½ छोटा चम्मच
- शिमला मिर्च
- स्वीटकॉर्न
- मशरूम ( बाकी आप अपने पसंद की सब्जियां डाल सकते है ।
विधि
एक पैन में मक्खन गरम करें। उसमें लहसुन पेस्ट डालकर हल्का सा भूनें।
अब मैदा डालें और 1 मिनट तक भूनें ताकि कच्चापन दूर हो जाए।
धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियाँ न बनें।
जब सॉस गाढ़ा होने लगे तो नमक, काली मिर्च, हर्ब्स और चीज़ डालें।
चीज़ अच्छे से पिघल जाए तो उसमें उबला हुआ पास्ता और सब्जियाँ डालें और मिक्स करें।
2-3 मिनट तक पकाएँ और गरमा गरम परोसे ।।
No comments