मटर पनीर रेसिपी,मटर पनीर कैसे बनाते है , झटपट बनने वाली मटर पनीर की सब्जी
मटर पनीर रेसिपी (Matar Paneer Recipe )
सामग्री:
- पनीर – 200 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
- मटर – 1 कप (ताजे या फ्रोज़न)
- प्याज – 2 पेस्ट
- टमाटर – 3 (प्यूरी बनाई हुई)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
- हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
- हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- गरम मसाला – 1/2 चम्मच
- खड़े गरम मसाले _ ( लौंग , इलायची, तेजपत्ता, काली मिर्च) बाकी आप अपने पसंद से के या ज्यादा कर सकते है
- नमक – स्वादानुसार
- तेल या घी – 2-3 बड़े चम्मच
- हरा धनिया – गार्निश के लिए
विधि:
- कढ़ाई में तेल या घी गर्म करे
- उसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और कुछ देर भूने
- अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर मसालों को अच्छे से भूने
- टमाटर प्यूरी डालें और तब तक पकाएँ जब तक तेल अलग न होने लगे।
- मटर डालें और 4-5 मिनट तक पकाएँ (अगर फ्रोज़न हैं तो कम समय लगेगा)।
- ज़रूरत अनुसार पानी डालें और ग्रेवी को 5-7 मिनट मध्यम आँच पर पकाएँ।
- अब पनीर के टुकड़े डालें और 3-4 मिनट धीमी आंच पर पकाएँ।
- अंत में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिक्स करें।
नोट : मटर पनीर को गरमागरम रोटी, पराठा, या चावल के साथ परोसे
No comments