Viral Recipe

छोले रेसिपी, छोले चना सब्जी , छोले सब्जी कैसे बनाते है

छोले चना रेसिपी छोले सब्जी 

सामग्री:

  • काबुली चना – 1 कप (6-8 घंटे या रातभर भिगोया हुआ)
  • प्याज – 2 ( पेस्ट बनाया हुआ )
  • टमाटर – 3  ( पेस्ट  )
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • छोले मसाला – 2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • खड़े गरम मसाले _ (तेजपत्ता , काली मिर्च , लौंग, इलायची , फूल चक्र )

  • नमक – स्वादानुसार 
  • तेल – 2-3 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया – श्रद्धानुसार 
  • बेकिंग सोडा – ¼ छोटी चम्मच (चना गलाने के लिए)  बेकिंग सोडा की जगह आप नमक भी डाल सकते है 

विधि:

  • भिगोए हुए चने को प्रेशर कुकर में डालें।
  • उसमें 3-4 कप पानी, थोड़ा सा नमक और चाहें तो ¼ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
  • 5-6 सीटी तक या जब तक चने नरम न हो जाएं, उबालें।
  • कड़ाही में तेल गरम करें। उसमें तेज पत्ता डालें।
  • अब  प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
  • और अब इसी में खड़े गरम मसाले डाल दे 
  • फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनट भूनें।
  • अब टमाटर डालें और मसाला तब तक भूनें जब तक तेल अलग ना हो जाए 
  • इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर 2-3 मिनट तक भूनें
  • उबले हुए छोले और  उबला हुआ छोले  का पानी मसाले में डालें।  और अगर आपको पानी कम लग रहा है तो थोड़ा पानी आप अलग से डाल सकते है 
  • और जरूरत के अनुसार नमक डाले याद रहे अगर आप छोले उबालने में नमक डाल रहे है तो नमक ग्रेवी के लिए ही डाले 
  • अच्छी तरह मिलाकर 10-15 मिनट धीमी आँच पर पकने दें, ताकि छोले में मसाले का स्वाद आ जाए।
  •  और अब लास्ट में छोले मसाला डाल कर गैस की बंद कर दे 
  • हरा धनिया डालकर सजाएं

नोट :  छोले को भटूरे, पूड़ी, पराठा या चावल के साथ गर्मागर्म परोसें

( अगर आपको छोले खट्टे पसंद है तो आप आप इसमें लास्ट में एक चुटकी आमचूर पाउडर डाल सकते है ) 

No comments