फ्राइड राइस रेसिपी , फ्राइड राइस कैसे बनाते है फ्राइड राइस कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स से साथ
फ्राइड राइस रेसिपी
सामग्री:
- पका हुआ चावल – 2 कप (ठंडा चावल हो तो बेहतर) चावल की मात्रा आप कम ज्यादा अपने हिसाब से कर सकते है
- तेल – 2 बड़े चम्मच
- लहसुन – 4 कलियाँ (बारीक कटी हुई)
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
- प्याज – 1 मध्यम (पतला कटा हुआ)
- गाजर – 1 छोटी (बारीक कटी हुई)
- शिमला मिर्च – 1 छोटी (कटी हुई)
- पत्ता गोभी – ½ कप (कटी हुई)
- बीन्स _ 8,10 फली
- हरा प्याज – 2 बड़े चम्मच
- सोया सॉस – 1 बड़ा चम्मच
- हरी मिर्च सॉस – 1 छोटा चम्मच
- सिरका – 1 छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च – ½ छोटा चम्मच
विधि:
- पहले से पके हुए चावल को ठंडा होने दें (बचे हुए चावल सबसे अच्छे होते हैं)।
- एक कड़ाही या पैन में तेज़ आंच पर तेल गर्म करें।
- उसमें लहसुन (और अदरक) डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- अब प्याज डालें और थोड़ा नरम होने तक भूनें।
- फिर गाजर, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी और बीन्स डालकर तेज़ आंच पर 2-3 मिनट भूनें।
- अब उसमें पके हुए चावल डालें और अच्छे से मिलाएं।
- सोया सॉस, हरी मिर्च सॉस, सिरका, नमक और काली मिर्च डालें।
- सब कुछ अच्छे से मिक्स करें और 2-3 मिनट और भूनें।
- ऊपर से हरे प्याज से सजाएं और गरमागरम परोसें।
नोट : आप चाहें तो इसमें उबले मटर, बेबी कॉर्न या पनीर भी मिला सकते हैं।
No comments