Viral Recipe

राजमा रेसीपी , स्वादिष्ट राजमा बनाने का परफेक्ट तरीका

स्वादिष्ट राजमा (राजमा मसाला ) रेसिपी 

सामग्री:

  • राजमा  – 1 कप (रात भर भीगे हुए )
  • प्याज – 2 (प्युरी)
  • टमाटर – 4  (प्युरी बनाए हुए)
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच 
  • तेल / घी – 3,4 बड़े चम्मच 
  • जीरा – 1 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच 
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच 
  • गरम मसाला – 1/2 चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार

  • हरा धनिया – श्रद्धानुसार 

विधि:

रात भर भीगे राजमा को 4-5 कप पानी डालकर प्रेशर कुकर में 6-7 सीटी आने तक पकाए । जब तक कि राजमा अच्छे से गल न जाए 

अब एक कढ़ाई ले उसमें ऑयल डाले और जैसे ही ऑयल अच्छे से गरम हो जाए
 तो उसमें सबसे पहले 1चम्मच जीरा डाले और फिर जीरा चटकने के बाद कुछ खड़े मसाले जैसे कि तेज पत्ता, लौंग, इलायची, काली मिर्च डाले 

अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाएं।

टमाटर की प्यूरी डालें और तब तक पकाएं जब तक तेल न छोड़ दे।

अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। खुशबू आने तक भूनें।

उबले हुए राजमा (साथ में उसका पानी भी) मसाले में डालें। अच्छे से मिलाएं।

ज़रूरत हो तो थोड़ा और पानी डालें। धीमी आँच पर 15-20 मिनट पकाएं ताकि राजमा में मसाले का स्वाद अच्छी तरह आ जाए

गरम मसाला डालें और हरे धनिया डाल कर गैस को बंद कर दे 

गरमा गरम राजमा चावल (राजमा चावल) के साथ सर्व करें। साथ में प्याज और नींबू का टुकड़ा बहुत अच्छा लगता है।

नोट: 
अगर आपको राजमा खट्टा पसंद है तो आप लास्ट में इसमें एक चुटकी आमचूर पाउडर डाल सकते है।

1 comment: