Viral Recipe

आलू गोभी मटर टमाटर रेसिपी , जब कुछ न समझ आए तो ये सब्जी ट्राई करे एक बार बनायेंगे बार बार कम खायेंगे ।

 आलू गोभी मटर टमाटर की सब्ज़ी की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी:

सामग्री:

  • फूलगोभी – 1 मध्यम आकार की (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
  • आलू – 2 मध्यम आकार के (छीलकर चौकोर कटे हुए)
  • मटर – 1 कप 
  • टमाटर – 2 मध्यम आकार के (बारीक कटे हुए या प्यूरी)
  • प्याज _ 1 ( बारीक कटी हुई) 
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • तेल – 2-3 चम्मच 
  • जीरा – 1/2 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच 
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच (लाल मिर्च स्वाद के हिसाब के कम ज्यादा भी कर सकते है )
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर _ ( सब्जी का रंग अच्छा आयेगा )
  • गरम मसाला – 1/2 चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – श्रद्धानुसार 

विधि:

एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें, आलू और गोभी को हल्का सुनहरा होने तक भूनें और अलग रख दें। इससे सब्ज़ी में अच्छा स्वाद आता है।

एक कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमें जीरा डालें, जब वह चटकने लगे तो अदरक और हरी मिर्च डालकर थोड़ा भूनें

अब कटे टमाटर डालें और थोड़ा सा नमक डालें ताकि टमाटर जल्दी गल जाएँ। इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च डालें और मसाला तब तक भूनें जब तक तेल न छोड़ने लगे।

अब भुने हुए आलू, गोभी और मटर डालें। अच्छी तरह मिलाएँ ताकि मसाले सब्ज़ियों पर अच्छे से चिपक जाए

1/4 कप पानी डालें, ढककर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएँ जब तक सब्ज़ियाँ नरम हो जाएँ। बीच-बीच में चलाते रहें।

गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिला दें। 1-2 मिनट और पकाएँ।

तैयार हैं आपकी  गरमा गर्म आलू गोभी मटर टमाटर की सब्जी ।
आप इसे रोटी ,चावल , पूरी , पराठा के साथ सर्व करे 



1 comment: