Viral Recipe

बेसन चीला, बेसन चीला रेसिपी, बेसन चीला बनाने का सबसे आसान तरीका, जो बच्चो से लेकर बड़े तक खूब पसंद आएगा ।

Besan Cheela Recipe (बेेसन चीला रेसिपी)


सामग्री :

  • बेसन (चने का आटा) – 1 कप , लोगों के हिसाब से बेसन कम ज्यादा भी कर सकते है 
  • प्याज – 1 (बारीक कटी हुई)
  • टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया –  (बारीक कटा हुआ)
  • हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच 
  • अजवाइन – 1/4 चम्मच ( अगर आप पसंद करते है तो डाले नहीं न डाले ) 
  • हींग _ 1 चुटकी 
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – लगभग 3/4 कप (बैटर बनाने के लिए)
  • तेल – सेंकने के लिए

विधि : 

एक बड़े बाउल में बेसन लें। उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और अजवाइन डालें

अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं

धीरे-धीरे पानी डालते हुए घोल बनाएं। घोल न बहुत गाढ़ा हो न बहुत पतला – डोसे के बैटर जैसा होना चाहिए।

बैटर को 5 मिनट तक ढककर रख दें।

नॉन-स्टिक तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं।

तवे पर एक चमच बैटर डालें और गोल आकार में फैला दें (पतला)।

मध्यम आंच पर सेंकें, और ऊपर से थोड़ा तेल डालें।

जब निचली सतह सुनहरी हो जाए, तब चीला पलटें और दूसरी तरफ भी सेंकें।

दोनों तरफ से सुनहरा होने पर प्लेट में निकालें।

बेसन चीला को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही , चाय , या फिर टमैटो शोस के साथ गर्मागरम परोसें।

नोट : 

अगर चाहें तो इसमें पालक, ग्रेटेड गाजर या पनीर भी मिला सकते हैं।


No comments