दक्षिण भारतीय व्यंजन: रसम और चावल की पारंपरिक थाली रसम राइस रेसिपी रसम राइस बनाने का सबसे आसान तरीका
Rasam Rice Recipe (रसम राइस रेसिपी)
सामग्री (Ingredients):
रसम के लिए:
- इमली – 1 छोटी नींबू के आकार की (भीगाकर रस निकालें)
- टमाटर – 3,4 (कटा हुआ)
- काली मिर्च – 1/2 चम्मच
- जीरा – 1 चम्मच
- लहसुन – 4-5 कलियां
- करी पत्ता – 8-10
- सरसों के दाने – 1/2 चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
- सूखी लाल मिर्च – 1-2
- हल्दी – 1/4 चम्मच
- रसम पाउडर – 1 चम्मच (अगर आपके पास हों तो )
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – लगभग 2 कप
- तेल या घी – 1 चम्मच
राइस के लिए:
- पका हुआ चावल – 1 कप (चावल अगर गरम गर्म हों तो ज्यादा अच्छा लगता है )
विधि:
काली मिर्च, जीरा और लहसुन को दरदरा कूट लें।
एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। उसमें सरसों के दाने चटकाएं।
करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, हींग डालें।
अब बारीक कटे हुआ टमाटर डालकर 2-3 मिनट भूनें।
कूटा हुई मसाला मिश्रण डालें और हल्दी डालें।
अब इमली का रस, रसम पाउडर (अगर है), नमक और पानी डालकर उबालें।
7-10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं जब तक रसम में अच्छी खुशबू न आ जाए।
पके हुए गरम चावल में गरम रसम डालें
अच्छे से मिलाएं ताकि चावल में रसम अच्छे से समा जाए
ऊपर से घी डालें और चाहें तो थोड़े धनिया पत्ते डालें।
नोट:
गर्मागर्म रसम राइस को पापड़ या अचार के साथ परोसें।
No comments