Viral Recipe

राजस्थानी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी ( Rajasthani Kadhi Pakora Recipe in hindi)

राजस्थानी कढ़ी पकोड़ा रेसिपी 
राजस्थान की सुप्रसिद्ध कढ़ी पकौड़ा रेसिपी 
  पकौड़ा सामग्री 

• बेसन     _  2 बड़े चम्मच ( बेसन शुद्ध चने की दाल का ही बेसन ले )

• हींग    _ 1 चुटकी ( हींग जितनी अच्छी होगी पकौड़ों का स्वाद उतना ही अच्छा आयेगा )
• ऑयल  _ 2 बड़े चम्मच 
• नमक _ स्वाद के हिसाब से

•पानी _ 1 कप

विधिः 
एक बाउल ले उसमें बेसन डाले बेसन डाल कर हींग

 नमक डाल कर अच्छे से मिला ले और फिर पानी 

डाले अच्छे से फेट ले और जब तक फेटे की जब तक

 थोड़ा पानी में डाल कर देखने से बेसन ऊपर तैरने न

 लग जाए और फिर एक कढ़ाई ले उसमें ऑयल डाले 

ऑयल जब अच्छे से गरम हो जाए तो पकौड़े फ्राई कर।।
 

 नोट : आप चाहे तो पकौड़े के बैटर में प्याज हरी मिर्च 

पालक जो भी आपको पसंद हो वो एड कर सकते है ।।

कढ़ी सामग्री:

• बेसन _  2 चम्मच 
• छाछ या फिर दही _ ( अगर आपके पास छाछ है तो लगभग 1लीटर ले ,ये अगर दही है तो लगभग 500 ग्राम ले सकते )
• हल्दी पाउडर धनिया पाउडर _ 2 चम्मच 
•लाल मिर्च पाउडर _ 1चम्मच 
•सूखी लाल मिर्च _ 3,4
•करी पत्ता _ 10,15
•हींग _ 2 चुटकी
•जीरा _ 1 छोटा चम्मच 
•मेथी दाना _1 छोटा चम्मच 
• ऑयल _ 1बड़े चम्मच 
•नमक _ स्वादानुसार 
•पानी _ लगभग 1 लीटर 


विधि :
एक कढ़ाई ले उसमें ऑयल डाले ऑयल अच्छे से गरम

 हो जाए तो पहले जीरा  डाले ,मेथी दाना डाले फिर हींग

 डाले और फिर करी पत्ता डाले फिर लास्ट में सूखी लाल

 मिर्च डाले याद रहे छाछ में अच्छे से  बेसन मिला ले 

ताकि कोई गांठ न रह जाए और फिर इस बेसन को डाल

 दे आवश्कतनुसार पानी डाले और चलाते रहे और

 स्वादानुसार नमक डाल दे और जब

 तक तेज आंच में चलाते रहे जब तक कि उबालने न लग

 जाए जैसे ही उबलने लगे तो आंच को मध्यम कर दे 

और माध्यम आंच में पकने दे करीब 15 से 20 मिनट 

 पकने दे और फिर इसमें पकौड़े डाल दे और पकने दे 

(क्योंकि कढ़ी का स्वाद तो पकने से हो आता है )

और कढ़ी जब अच्छे से पक जाए तो गरमा गरम रोटी या

 चावल के साथ सर्व करे ।।



नोट : 
अपने स्वाद के हिसाब से छाछ या दही को कम ज्यादा

 कर सकते है अगर आपको खट्टी कढ़ी पसंद है तो ये

 बेस्ट मेजरमेंट है और अगर आपको कम खट्टी पसंद है

 तो आप छाछ या दही की क्वांटिटी कम कर सकते है ।।

और आप चाहे तो लास्ट में भी हींग जीरा से एक बार

 और तड़का लगा सकते है ।।


No comments